October 14, 2026
20260627_193812

कप्तानगंज पुलिस की कार्रवाई: शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 6 व्यक्तियों पर की गई कार्यवाही

कप्तानगंज- बस्ती के थाना कप्तानगंज पुलिस ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135 के तहत 06 व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की। पुलिस द्वारा सभी आरोपितों को नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया गया। थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर को दी ₹525 करोड़ से अधिक की 464 विकास परियोजनाओं की सौगात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *