October 15, 2026
FB_IMG_1782605597592

बस्ती: हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, नगर पुलिस को मिली सफलता
बस्ती। थाना नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। कई दिनों से फरार चल रहे आरोपी प्रिंस को पुलिस ने पाल्हा के पहले मोड़ से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त थाना लालगंज क्षेत्र के कोपे गांव का निवासी है। उसके विरुद्ध थाना नगर में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।

यह कार्रवाई थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी में करहली चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय बस्ती भेज दिया। बस्ती पुलिस द्वारा फरार अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, जिससे जिले में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत हो सके।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  केंद्रीय कारागार वाराणसी में निःशुल्क हृदय रोग बचाव एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *