October 14, 2026
Screenshot_2026-06-10-11-29-14-98_a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़

बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार भूमि संबंधी एवं पारिवारिक विवादों के चलते शांति भंग होने की आशंका के मद्देनजर आरोपितों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। सभी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय एसडीएम हर्रैया न्यायालय भेजा गया।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकांत के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में थाना प्रभारी कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में महेश कुमार निषाद, राहुल निषाद, फूलमती, अखिलेश, शैलेश, उमेश उर्फ नवरतन, प्रेमचंद, गुलाबचंद, मालती, कंचन, राहुल चौधरी, विजय वर्मा, अभिषेक वर्मा एवं प्रदीप शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक रविंद्र यादव, कांस्टेबल जगदंबा प्रजापति, रिक्रूट महिला कांस्टेबल संध्या चौहान, रिक्रूट महिला कांस्टेबल कोमल वर्मा तथा कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार शामिल रहे।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  हर्रैया तहसील मामले को लेकर अखिलेश यादव से मिले पत्रकार विनोद पाल, कार्रवाई की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *