पूर्व मंत्री मुकेश साहनी पहुंचे लालगंज के मेहनौना गांव, पीड़ित परिवार से की मुलाकात
बस्ती- बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी रविवार को बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र स्थित मेहनौना गांव पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत लक्ष्मण निषाद के परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुकेश साहनी ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए घटना की जानकारी ली और कहा कि दोषियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार को पर्याप्त आर्थिक सहायता, सुरक्षा तथा हरसंभव सरकारी सहयोग उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने कहा कि लक्ष्मण निषाद की हत्या अत्यंत दुखद और निंदनीय है। इस कठिन समय में समाज को पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने परिवार को अपनी ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
