October 14, 2026
FB_IMG_1781073050890

बस्ती। जनपद के दुबौलिया थाना क्षेत्र में न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने एक फरार आरोपी की चल संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार थाना दुबौलिया में दर्ज मुकदमा संख्या 123/2025 में वांछित आरोपी राजकुमार पुत्र सहिबू निवासी सुबरहा की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से बाहर रहा।
काफी तलाश और दबिश के बावजूद आरोपी के न मिलने पर न्यायालय द्वारा जारी आदेश के तहत पुलिस टीम ने उसके घर पहुंचकर नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया।
इस अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने किया। उनके साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल सचिन मिश्रा, कांस्टेबल अजय कुमार एवं प्रेमप्रकाश मौजूद रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  बुलढाणा: शिक्षकों की कमी का मुद्दा जिलाधिकारी और शिक्षा अधिकारी के समक्ष उठा, एक माह में समाधान का आश्वासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *