October 14, 2026
20260630_202607

बस्ती में आठ पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को भावुक विदाई, प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर किया सम्मानित

बस्ती- जनपद बस्ती पुलिस में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 7 उपनिरीक्षकों एवं 1 उर्दू अनुवादक को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में सीओ सदर ने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने संपूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन के साथ पुलिस विभाग की सेवा की है। उन्होंने कहा कि ऐसे समर्पित एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों पर विभाग को गर्व है। सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की।

समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त साथियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी:

  • उपनिरीक्षक हरेलाल – थाना पैकोलिया
  • उपनिरीक्षक चन्द्रमान राम – थाना नगर
  • उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार दुबे – थाना कलवारी
  • उपनिरीक्षक मोतीचन्द्र प्रसाद – थाना दुबौलिया
  • उपनिरीक्षक राधेश्याम यादव – आईजीआर शाखा
  • उपनिरीक्षक ओम प्रकाश – थाना कप्तानगंज
  • उपनिरीक्षक इबरार अहमद – थाना लालगंज
  • उर्दू अनुवादक अब्बूकर आंकिक – आंकिक शाखा

यह समारोह पुलिस परिवार की उस परंपरा का प्रतीक रहा, जिसमें वर्षों तक समर्पित सेवा देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई देकर उनके योगदान को स्मरण किया जाता है।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  राम मंदिर मामले में एसआईटी करेगी जांच, दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *