October 14, 2026
IMG-20260701-WA0018

 बस्ती- परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के साथ थाना हर्रैया क्षेत्र में प्रस्तावित हेलीपैड एवं कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से की जा रही तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। हेलीपैड की व्यवस्था, सुरक्षा मानकों, आवागमन मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग तथा वीआईपी मूवमेंट से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की गई।
मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय के भीतर पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि यातायात प्रबंधन, प्रवेश एवं निकासी मार्ग, बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए, ताकि मुख्यमंत्री का प्रस्तावित दौरा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
निरीक्षण के दौरान प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। मौके पर अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  बिहार- बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, तीन थाना प्रभारियों समेत चार की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *