October 14, 2026
IMG-20260919-WA0005

तहसील समाधान दिवस में मंडलायुक्त व डीआईजी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

बस्ती। तहसील समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को हर्रैया तहसील में मंडलायुक्त बस्ती मंडल वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।

मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का गंभीरता, संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीआईजी संजीव त्यागी ने विशेष रूप से राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों में पुलिस तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर भेजकर प्रकरणों की जांच कराने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए, बल्कि मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए और शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने योग्य निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों की नियमित निगरानी करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी हर्रैया, उपजिलाधिकारी हर्रैया, तहसीलदार हर्रैया सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  होटल मैनेजमेंट व कुलिनरी आर्ट्स के छात्रों को मिली उपाधियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *