October 14, 2026
IMG-20260702-WA0007

सहारनपुर को ₹613 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात

सहारनपुर- उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 के बाद कनेक्टिविटी के व्यापक विस्तार से विकास की गति तेज हुई है और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिली है। इसी क्रम में आज सहारनपुर नगर एवं सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्रों के लिए ₹613 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न लोक-कल्याणकारी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, आवास की चाबियां तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु टूल-किट भी वितरित की गईं।
इस अवसर पर कहा गया कि सरकार प्रदेश में आधारभूत संरचना, बेहतर कनेक्टिविटी, रोजगार, आवास और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकास को नई दिशा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन परियोजनाओं से सहारनपुर के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर को दी ₹525 करोड़ से अधिक की 464 विकास परियोजनाओं की सौगात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *