October 14, 2026
FB_IMG_1784130082824

बिजली विभाग की नीतियों के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन

बस्ती। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आह्वान पर बुधवार को जिलाध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने बिजली विभाग की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन भेजते हुए बिजली उपभोक्ताओं और व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर शीघ्र निर्णय की मांग की। प्रदर्शन की शुरुआत राजकीय इंटर कॉलेज परिसर से निकाले गए मोटरसाइकिल जुलूस से हुई। जुलूस गांधीनगर होते हुए झंडा तिराहा पहुंचा, जहां से व्यापारी पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। व्यापारियों का कहना था कि विद्युत विभाग की वर्तमान नीतियों के कारण प्रदेश के उपभोक्ताओं और व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से जनहित में हस्तक्षेप करते हुए राहत प्रदान करने की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्ती मंडल अध्यक्ष डॉ. हरि मूर्ति सिंह ‘मनोज’ ने कहा कि संगठन लंबे समय से व्यापारियों और उपभोक्ताओं की समस्याओं को शासन के समक्ष उठाता रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार ज्ञापन में उठाए गए बिंदुओं पर सकारात्मक निर्णय लेगी। साथ ही कहा कि यदि मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदेश के सभी 75 जिलों में संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपने आंदोलन की अगली रणनीति तय करेगा। जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, मंडल महामंत्री रत्नाकर श्रीवास्तव तथा संगठन महामंत्री किशन सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के 47 लाख उपभोक्ताओं पर बढ़ाए गए विद्युत लोड को वापस लेने, बिजली मीटर की कीमत 700 रुपये से बढ़ाकर 5300 रुपये किए जाने के निर्णय को निरस्त करने, बिजली बिलों पर लगाए गए 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) को समाप्त करने तथा उपभोक्ताओं से ली जा रही सिक्योरिटी राशि की वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। उनका कहना था कि इन मांगों पर शीघ्र निर्णय से प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं और व्यापारियों को राहत मिलेगी। प्रदर्शन में जिला महामंत्री आलोक दुबे, जिला संगठन मंत्री भारत राम ‘बबलू’ अग्रहरी, नगर अध्यक्ष राणा महेंद्र प्रताप, उद्योग मंच के जिलाध्यक्ष कमलेश चौधरी, युवा मंच के जिलाध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव, महिला विंग की अध्यक्ष वंदना वर्मा, संजय गुप्ता, सूरज यादव, अश्विन कुमार, नितिन श्रीवास्तव, समीर राना, गोपाल सिंह, निरंजन उपाध्याय, अवधेश कुमार निषाद, शुभम कुमार, सुखसागर, अली हुसैन, रिजवान अहमद, धीरेन्द्र चौधरी, प्रदीप गुप्ता, राजकुमार चौधरी, सुनील मिश्रा, आकाश सोनी, रावेश प्रकाश श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार पांडे, उज्ज्वल श्रीवास्तव, विजय कुमार, उपमेय प्रताप सिंह, मोहम्मद नदीम, धर्मेंद्र कुमार यादव, अभिषेक कुमार गुप्ता सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, व्यापारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

See also  80वें स्वतंत्रता दिवस पर बस्ती में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

Author Profile

संदीप कुमार निषाद
संदीप कुमार निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *