October 14, 2026
FB_IMG_1784211340063

लखनऊ जोन की 43वीं बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ, छह जनपदों की टीमें ले रहीं हिस्सा
अंबेडकरनगर– जनपद अंबेडकरनगर के अकबरपुर स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में लखनऊ जोन की 43वीं बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ पुलिस अधीक्षक आईपीएस सुश्री प्राची सिंह द्वारा किया गया।
शुभारंभ के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया तथा उन्हें खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में उन्नाव, हरदोई, अयोध्या, सीतापुर, लखनऊ एवं अंबेडकरनगर की महिला और पुरुष पुलिस टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान एकल एवं युगल वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिनमें खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का प्रतीक है। खेल गतिविधियों से पुलिस बल शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त होता है तथा आपसी समन्वय और कार्यकुशलता में भी वृद्धि होती है।
उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के लिए आवास, भोजन, चिकित्सा एवं सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
“खेल भावना, एकता और अनुशासन” के संदेश के साथ आयोजित यह प्रतियोगिता पुलिस बल के बीच आपसी समन्वय, भाईचारे और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Author Profile

संदीप कुमार निषाद
संदीप कुमार निषाद
Latest entries
See also  बस्ती में दिव्यांग छात्राओं के लिए ई-ट्राईसाइकिल योजना 2026-27 शुरू, आवेदन आमंत्रित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *