October 14, 2026
FB_IMG_1784506084551

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मड़ियांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर के निर्देशन में मड़ियांव पुलिस ने बंद मकानों को निशाना बनाने वाले शातिर चोरों के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये मूल्य का चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।

अलीगंज के सहायक पुलिस आयुक्त शशि प्रकाश मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा मड़ियांव थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ई-रिक्शा से विभिन्न कॉलोनियों में घूमकर बंद घरों की रेकी करते थे। मौका मिलते ही दिन या रात में घरों का ताला तोड़कर लैपटॉप, आईपैड, मोबाइल फोन, घड़ियां, चांदी की पायल सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाते थे।

हाल ही में रामलीला मैदान क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी: हर्ष, कृष्णा, सुमित, अभिषेक और राजा।

बरामदगी: महंगे लैपटॉप, आईपैड, स्मार्टफोन, चांदी की पायलें, कीमती घड़ियां तथा घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी से राजधानी के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज कई चोरी की घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है तथा उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  अम्बेडकरनगर में एसपी प्राची सिंह ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुन दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *