October 14, 2026
IMG-20260721-WA0000

समाज सेवा के क्षेत्र में मिसेज एशिया सचदेवा को मिला “काशी नवरत्न” अलंकरण सम्मान
वाराणसी की सुप्रसिद्ध सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संस्था गुरु कृपा फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रह्लाद घाट स्थित बाल विश्वविद्यालय में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में समाज सेवा एवं मॉडलिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली समाजसेविका एवं मिसेज एशिया विजेता सचदेवा को प्रतिष्ठित “काशी नवरत्न” अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अंबरीश सिंह भोला तथा विशिष्ट अतिथि ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मिश्र ने सचदेवा को सम्मान-पत्र, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि अंबरीश सिंह भोला ने अपने संबोधन में कहा कि मिसेज सचदेवा लंबे समय से महिला सशक्तिकरण, शिक्षा के प्रति जागरूकता और जरूरतमंद लोगों की सहायता जैसे जनहितकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनका सामाजिक योगदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि संस्था ने उनके सेवा-भाव, समर्पण और जनकल्याण के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान से अलंकृत किया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद मिसेज एशिया विजेता सचदेवा ने मुख्य अतिथि एवं गुरु कृपा फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “काशी नवरत्न” अलंकरण सम्मान उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि समाज सेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता, महिला सशक्तिकरण तथा जनकल्याण के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
यह सम्मान समारोह समाज सेवा, संवेदनशीलता और जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

See also  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की कानून-व्यवस्था, आगामी पर्व-त्योहारों, नीट परीक्षा तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की।

Author Profile

बलराम
बलराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *