October 15, 2026
Screenshot_20260727_212028_WhatsAppBusiness

बुलढाणा: शिक्षकों की कमी का मुद्दा जिलाधिकारी और शिक्षा अधिकारी के समक्ष उठा, एक माह में समाधान का आश्वासन

बुलढाणा (महाराष्ट्र)। जलगांव जामोद पंचायत समिति अंतर्गत डेगांव खुर्द स्थित जिला परिषद विद्यालय में शिक्षकों की कमी तथा महाराष्ट्र में चल रहे एसआईआर (SIR) अभियान के कारण शिक्षकों को अन्य कार्यों में लगाए जाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने का मामला अब जिला प्रशासन तक पहुंच गया है

इस संबंध में किसान एकता महासंघ (दिल्ली) एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन भारत के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को बुलढाणा के जिलाधिकारी से उनके कार्यालय में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की आवक-जावक विभाग से विधिवत प्राप्ति भी ली गई। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी अनिल देवकर से शिष्टाचार भेंट कर पूरे मामले पर विस्तार से चर्चा की

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस विषय पर 14 जुलाई को जलगांव जामोद में राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन भारत की ओर से संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन पंचायत समिति एवं बीडीओ कार्यालय की ओर से कोई संतोषजनक कार्रवाई अथवा सूचना प्राप्त नहीं हुई। इसी कारण मामला सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखा गया

चर्चा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अनिल देवकर ने तत्काल संबंधित मुख्य अधिकारी से दूरभाष पर विद्यालय की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक माह के भीतर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर दी जाएंगी तथा 151 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जलगांव जामोद पंचायत समिति क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर कर दी जाएगी, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारु रूप से संचालित हो सके

See also  शाहजहांपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दादा-पोते की मौत, बेटे को लेने जा रहे थे

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वे किसान एकता महासंघ (दिल्ली) में राष्ट्रीय सचिव एवं महाराष्ट्र प्रभारी तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन भारत में राष्ट्रीय सचिव के रूप में कार्यरत हैं और उनका संगठन शिक्षा, किसान, मानवाधिकार तथा जनहित से जुड़े सामाजिक मुद्दों पर लगातार कार्य करता है

जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा

ज्ञापन सौंपने के दौरान किसान एकता महासंघ (दिल्ली) के राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र सिंह सोमवंशी, संगठन मंत्री गणेश रेखाते (संग्रामपुर) तथा पांडुरंग आगे उपस्थित रहे

रिपोर्ट: दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़

Author Profile

मोहम्मद सलमान
मोहम्मद सलमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *