
कप्तानगंज- कप्तानगंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रामगढ़ उर्फ कठार जंगल में नव निर्मित अन्नपूर्णा भवन का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन के बाद पूरे गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ एपीओ कृष्णा तिवारी द्वारा फीता काटकर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अन्नपूर्णा भवन ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा तथा इससे गांव के सामाजिक एवं विकासात्मक कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने ग्राम पंचायत को इस उपलब्धि के लिए बधाई भी दी।
ग्राम विकास अधिकारी उदितांशु शुक्ल ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि गांवों में विकास कार्य तेजी से हों और जनता को योजनाओं का सीधा लाभ मिले। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के भवन ग्रामीणों की सुविधाओं को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
टीए वीरेंद्र चौरसिया ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने लोगों से जागरूक होकर विकास कार्यों में सहभागिता निभाने की अपील की।
ग्राम प्रधान काशीराम ने कार्यक्रम में पहुंचे अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अन्नपूर्णा भवन पूरे गांव के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने ग्रामीणों से भवन के संरक्षण एवं सदुपयोग की अपील की।
उद्घाटन समारोह में गांव की महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
