October 14, 2026
IMG-20260529-WA0126

बस्ती जिले से बड़ी खबर

 बस्ती: जनपद बस्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर में तैनात डेंटल हाईजिनिस्ट हरीश कुमार गुप्ता का मामला एक बार फिर चर्चा में है। आरोप है कि सरकारी ड्यूटी छोड़कर निजी क्लीनिक संचालित करने वाले कर्मचारी के खिलाफ जांच पूरी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस विभागीय कार्रवाई नहीं की गई है।

सूत्रों के अनुसार, बिना सूचना के ड्यूटी से गायब रहने और निजी क्लीनिक संचालन के मामले में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एवं विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के आधार पर जांच कराई गई थी। जांच अधिकारी द्वारा सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंप दी गई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम ने बताया कि जांच प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है तथा जांच आख्या रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं जांच अधिकारी ने भी पुष्टि की है कि वायरल वीडियो और प्रकाशित खबरों के आधार पर पूरे मामले की गंभीरता से जांच की गई है।

बताया जा रहा है कि पूर्व में जांच अधिकारी द्वारा डेंटल हाईजिनिस्ट हरीश कुमार गुप्ता के निजी क्लीनिक को सील करते हुए भविष्य में संचालन न करने के निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा सीएचसी बहादुरपुर प्रभारी डॉ. पवन वर्मा द्वारा बिना सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के मामले में चार दिन का वेतन काटने का आदेश भी जारी किया गया था।

जांच अधिकारी एवं सीएचसी प्रभारी द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के बाद अब डेंटल हाईजिनिस्ट हरीश कुमार गुप्ता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तलवार लटकती नजर आ रही है। मामले की जानकारी उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के निजी सचिव को भी भेजे जाने की बात सामने आई है।

See also  कलवारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच वारंटी गिरफ्तार

अब देखने वाली बात यह होगी कि स्वास्थ्य विभाग की ड्यूटी छोड़कर निजी क्लीनिक संचालन के आरोपों में घिरे डेंटल हाईजिनिस्ट हरीश कुमार गुप्ता पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।

यह पूरा मामला जनपद बस्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर से जुड़ा हुआ है।

Author Profile

बलराम
बलराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *