October 14, 2026
FB_IMG_1785664187798

गोरखपुर: जिला अस्पताल कांड में एसएसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाली प्रभारी लाइन हाजिर, चौकी प्रभारी निलंबित

गोरखपुर- जिला अस्पताल से 10 वर्षीय मासूम के कथित अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. कौस्तुभ ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है।

कार्रवाई के तहत थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि नगर निगम चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दीपशिखा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली और कथित लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई है। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि विभागीय जांच की रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। मामले की जांच जारी है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे के निर्णय लिए जाएंगे।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  मुख्यमंत्री पर कथित अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर युवक से मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *