October 14, 2026
IMG-20260803-WA0007

समाजसेवी अरविंद चक्रवाल को दिल्ली मे मिला राष्ट्रीय सम्मान।

वाराणसी- देशभर के प्रेरणादायक व्यक्तित्वों की उपलब्धियों को सम्मानित करने हेतु एआरके स्टूडियो, कृष्णा सोशल वेलफेयर ट्रस्ट एवं जीव एकता फाउंडेशन के तत्वाधान में भारती विद्यापीठ विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम, पश्चिम विहार, नई दिल्ली के सभागार में “इंस्पायरिंग इंडियन-कॉफी टेबल बुक (वॉल्यूम 6)” का भव्य बुक लॉन्च एवं अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के वीआईपी गेस्ट के रूप में अरविंद चक्रवाल, संस्थापक, अनमोल सेवा समिति वाराणसी रहे। अरविंद चक्रवाल को समाजसेवा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, शिक्षा, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य एवं सामाजिक योगदान को देखते हुए उन्हें इस राष्ट्रीय मंच पर वीआईपी गेस्ट के रूप मे आमंत्रित किया गया जो वाराणसी एवं उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। समारोह मे देश के विभिन्न राज्यों से आए समाजसेवी, शिक्षाविद, उद्यमी, कलाकार एवं प्रेरणादायक व्यक्तित्वों के बीच संस्था द्वारा अरविंद चक्रवाल को स्म्मानित किया गया। अरविन्द चक्रवाल ने इस सम्मान के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान है। उन्होंने युवाओं से समाज के उत्थान और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  कप्तानगंज थाना परिसर में उपनिरीक्षक ओम प्रकाश पासवान को भावभीनी विदाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *