
बुलढाणा (महाराष्ट्र), जलगांव जामोद।
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले की जलगांव जामोद तहसील अंतर्गत वादी खुर्द गांव के ग्रामवासियों ने आज पंचायत समिति के गट विकास अधिकारी (BDO) को निवेदन पत्र सौंपकर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की
ग्रामवासियों का कहना है कि 30 जुलाई 2026 को हुई अतिवृष्टि के कारण गांव के कई घरों में पानी घुस गया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। उनका आरोप है कि बार-बार निवेदन देने के बावजूद संबंधित अधिकारी केवल टालमटोल कर रहे हैं और अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है
निवेदन पत्र के माध्यम से ग्रामवासियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो वे 14 अगस्त 2026 से जलगांव जामोद पंचायत समिति कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन उपोषण (भूख हड़ताल) पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली किसी भी परिस्थिति की जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी
इस दौरान किसान एकता महासंघ के राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र सिंह सोमवंशी, विदर्भ अध्यक्ष विनायक गावंडे, विदर्भ सचिव श्यामराव मुले, बुलढाणा जिला सलाहकार गणेश सिंह एवं दौलत सिंह परिहार, बुलढाणा जिला संपर्क प्रमुख दीपक सिंह राजपूत, जलगांव जामोद तहसील संगठन मंत्री गणेश रेखाते, तालुका सदस्य अर्जुन सिंह, उमेश भोपले, तालुका सचिव सतीश पांडे, अंजू श्री असंबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने निवेदन पत्र पर हस्ताक्षर कर प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की
ग्रामवासियों की मांग है कि अतिवृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा दिया जाए तथा जल निकासी और अन्य मूलभूत समस्याओं का जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाए
जय हिंद। जय भारत। जय जवान, जय किसान
Author Profile
Latest entries
समाचारOctober 12, 2026जलगांव जामोद: सतपुड़ा कॉन्वेंट पर छात्रों के शोषण और मनमानी फीस वसूली का गंभीर आरोप; मानवाधिकार संगठन ने खोला मोर्चा
समाचारSeptember 25, 2026बारिश की कमी को लेकर किसानों की चिंता, किसान एकता महासंघ ने प्रशासन से राहत की मांग
समाचारSeptember 9, 2026🌾 35 दिनों से बारिश गायब, बुलढाणा के किसानों पर सूखे का संकट
समाचारAugust 28, 2026महाराष्ट्र राज्य की बुलढाणा जिला में जलगांव जामोद तहसील में तहसील से 25 किलोमीटर दूर भीगरा गांव से 4 किलोमीटर दूर 40 टपरी गांव में, आदिवासी समाज की बस्ती है
