बस्ती। निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक निषाद एवं प्रदेश महासचिव दीपू निषाद के नेतृत्व में मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने लालबहादुर शास्त्री चौक से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक मार्च निकालकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में पार्टी नेताओं ने चंदन निषाद हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही दुबौलिया क्षेत्र में हो रहे कथित अवैध बालू खनन पर रोक लगाने की मांग उठाई गई। नेताओं का कहना है कि अवैध खनन के कारण गांवों में कटान और बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। निषाद पार्टी ने नगर थाना में प्रदेश महासचिव दीपू निषाद के साथ कथित अभद्रता का भी आरोप लगाया। पार्टी ने थाना प्रभारी नगर और करहली चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों अधिकारियों को निलंबित किए जाने की मांग की। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं की समस्याएं नहीं सुनी जा रही हैं तथा विभिन्न सरकारी विभागों में उन्हें उचित सम्मान नहीं मिल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में निषाद पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
