October 14, 2026
IMG-20260823-WA0065

साँई बाबा की वार्षिक पालकी यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

उत्तर प्रदेश- वाराणसी में सावन माह के अवसर पर रविवार को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी साँई परिवार की ओर से साँई बाबा की वार्षिक पालकी यात्रा निकाली गई। प्रहलाद घाट स्थित काली माता मंदिर के समीप से शुरू हुई पालकी यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्ति के साथ भाग लिया। यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी द्वारा साँई बाबा की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ किया गया। इस दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए बाबा के जयकारे लगाते नजर आए। साँई परिवार के अध्यक्ष गौतम श्रीवास्तव ‘शालू’ ने बताया कि संस्था की ओर से पिछले 17 वर्षों से लगातार साँई बाबा की वार्षिक पालकी यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष यात्रा प्रहलाद घाट से शुरू होकर भदंयू चुंगी, सेवई मंडी, प्रहलाद घाट, मुकीमगंज और मछोदरी होते हुए गायघाट स्थित साँई मंदिर पहुंचेगी। गायघाट स्थित साँई मंदिर में पुजारी सिंधु वर्मा द्वारा बाबा की भव्य आरती की जाएगी। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया जाएगा। पालकी यात्रा के दौरान सैकड़ों श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर नाचते-झूमते और भजन गाते हुए शामिल हुए। पूरे मार्ग में साँई बाबा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सपा नेता किशन दीक्षित, पार्षद बबलू शाह, पार्षद लकी भारद्वाज, डॉ. सुधीर त्रिपाठी, गणेश गुप्ता, जगदीश गुप्ता, शशांक श्रीवास्तव, जानू, अनीता श्रीवास्तव, कन्हैया कनौजिया, अजय साहनी, बबलू सेठ, नील नयन मिश्रा, विष्णु यादव सहित बड़ी संख्या में साँई बाबा के भक्त मौजूद रहे।

See also  बस्ती- करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

Author Profile

बलराम
बलराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *