October 14, 2026
Screenshot_2026-06-13-17-22-52-78_a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

कप्तानगंज- थाना क्षेत्र के कुढ़वा गांव में शुक्रवार को करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुढ़वा गांव निवासी राजदेव यादव (28) पुत्र राधेश्याम यादव शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे अपने घर पर फ्रिज का तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया जाता है कि राजदेव यादव गुजरात में एक निजी कंपनी में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने आईटीआई से इलेक्ट्रिशियन ट्रेड की पढ़ाई की थी और परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे।राजदेव का विवाह 15 अप्रैल 2025 को कुदरहा ब्लॉक के सिसई पंडित गांव निवासी ज्योति के साथ हुआ था। उनके चार माह का एक पुत्र है। पति की असमय मौत से पत्नी ज्योति गहरे सदमे में हैं। वहीं माता मिश्रालवती और 14 वर्षीय बहन रोशनी का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की असामयिक मृत्यु से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। चार माह के मासूम बेटे के सिर से पिता का साया उठ जाने की घटना ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। ग्रामीण लगातार शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।

See also  ATM और बैंकों के आसपास चला सघन चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

Author Profile

बलराम
बलराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *