बस्ती। जनपद बस्ती के विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराध से बचाव, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न तथा बाल संरक्षण कानूनों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को बताया कि पुलिस उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर है। सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता पर भी विशेष चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी अपराध या उत्पीड़न की घटना को छिपाने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जनपद बस्ती पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ाना है, जिससे वे समाज में निर्भीक होकर आगे बढ़ सकें। Author Profile बलराम Latest entries समाचारAugust 6, 2026संतकबीरनगर: पीड़िता के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री मुकेश साहनी और निषाद आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र निषाद, निष्पक्ष जांच की मांग समाचारAugust 4, 2026बस्ती में दिव्यांग छात्राओं के लिए ई-ट्राईसाइकिल योजना 2026-27 शुरू, आवेदन आमंत्रित समाचारAugust 3, 2026गोरखपुर जोन की 51वीं अन्तर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं रायफल/रिवाल्वर/पिस्तौल शूटिंग प्रतियोगिता वर्ष 2026 का समापन व पुरस्कार वितरण हुआ सम्पन्न । समाचारAugust 3, 2026बुजुर्गों का सम्मान और सेवा ही परिवार की असली खुशहाली See also सीओ मिल्कीपुर ने किया थाना इनायतनगर का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व साइबर हेल्प डेस्क की जांच Post Views: 10 Post navigation पेपर लीक विरोध आंदोलन के बाद Exampur कोचिंग सेंटर सील, छात्रों में आक्रोश रक्षा तकनीक में उत्कृष्ट योगदान के लिए टीकमगढ़ के युवा वैज्ञानिक प्रखर विश्वकर्मा को मिला ‘नेशनल प्रेस्टीज अवार्ड 2026’