रक्षा तकनीक में उत्कृष्ट योगदान के लिए टीकमगढ़ के युवा वैज्ञानिक प्रखर विश्वकर्मा को मिला ‘नेशनल प्रेस्टीज अवार्ड 2026’ टीकमगढ़। जिले के प्रतिभाशाली युवा वैज्ञानिक एवं उद्यमी प्रखर विश्वकर्मा को रक्षा अनुसंधान एवं अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित नेशनल प्रेस्टीज अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें ग्लोबल रिसर्च फाउंडेशन द्वारा कर्नाटक के हुबली में आयोजित इंटरनेशनल रिसर्च समिट के दौरान प्रदान किया गया। प्रखर विश्वकर्मा वर्तमान में बंसल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र हैं। साथ ही वे रक्षा एवं अंतरिक्ष क्षेत्र की उभरती हुई स्टार्टअप कंपनी एयरोएक्स स्पेस टेक्नोलॉजी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) भी हैं। अपनी उपलब्धियों के चलते वे “मिसाइल मैन ऑफ एमपी” के नाम से भी पहचान बना चुके हैं। ‘प्रोजेक्ट रैम’ के लिए मिला सम्मान प्रखर को यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान उनके महत्वाकांक्षी अनुसंधान प्रोजेक्ट रैम के विकास के लिए प्रदान किया गया। यह परियोजना पुनः प्रयोज्य (Reusable) हाइब्रिड मिसाइल तकनीक पर आधारित है, जिसे भविष्य की स्वदेशी रक्षा प्रणालियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रखर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पंजीकृत स्पेस ट्यूटर के रूप में भी कार्य कर रहे हैं तथा युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जागरूक बनाने में योगदान दे रहे हैं। इसके अलावा वे NASA Citizen Science Program के अंतर्गत एक क्षुद्रग्रह की खोज संबंधी परियोजना में भी सहभागिता कर चुके हैं। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद मीडिया से बातचीत में प्रखर विश्वकर्मा ने कहा कि यह सम्मान उनकी पूरी टीम की मेहनत और भारत को रक्षा एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य “मेक इन इंडिया” को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाना है। प्रखर की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता, शिक्षकों तथा बंसल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उनकी सफलता से टीकमगढ़ सहित पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है। See also बस्ती: परसरामपुर थाना में आयोजित हुआ समाधान दिवस, 33 मामलों की हुई सुनवाईAuthor Profile बलराम Latest entries समाचारAugust 6, 2026संतकबीरनगर: पीड़िता के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री मुकेश साहनी और निषाद आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र निषाद, निष्पक्ष जांच की मांग समाचारAugust 4, 2026बस्ती में दिव्यांग छात्राओं के लिए ई-ट्राईसाइकिल योजना 2026-27 शुरू, आवेदन आमंत्रित समाचारAugust 3, 2026गोरखपुर जोन की 51वीं अन्तर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं रायफल/रिवाल्वर/पिस्तौल शूटिंग प्रतियोगिता वर्ष 2026 का समापन व पुरस्कार वितरण हुआ सम्पन्न । समाचारAugust 3, 2026बुजुर्गों का सम्मान और सेवा ही परिवार की असली खुशहाली Post Views: 12 Post navigation मिशन शक्ति अभियान के तहत बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित, महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, फूल बंगले में विराजमान होकर गिरिराज जी ने दिए भक्तों को दर्शन