October 14, 2026
20260601_135909

दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़ 

लखनऊ। थाना पारा क्षेत्र में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं बोलने में असमर्थ बालक मिलने के बाद लखनऊ पुलिस उसके परिजनों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार यह बालक 31 मई 2026 को पारा क्षेत्र स्थित पुराना पारा इलाके में मिला था।
बालक अपनी पहचान बताने में असमर्थ है, जिसके चलते पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील की है। यदि किसी व्यक्ति को बालक के संबंध में कोई जानकारी हो या वह उसके परिजनों को जानता हो, तो तत्काल थाना पारा अथवा चौकी हंसखेड़ा पुलिस से संपर्क करें।
पुलिस का कहना है कि बालक को सुरक्षित संरक्षण में रखा गया है और उसे उसके माता-पिता तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
लखनऊ पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि बालक की पहचान कराने में सहयोग करें, ताकि उसे जल्द से जल्द उसके परिवार से मिलवाया जा सके।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  सफलता की कहानी: योजना से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता एक युवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *