दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज
मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद की मझोला थाना पुलिस ने मारपीट के बाद युवक की मौत के मामले में नामजद एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई 31 मई 2026 की देर रात की गई।
पुलिस के अनुसार, घटना 2 मार्च 2026 की है। थाना मझोला क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि कुछ लोगों ने उसके छोटे बेटे के साथ मारपीट की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल, मुरादाबाद में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना मझोला में मु0अ0सं0-216/2026 के तहत धारा 115(2) एवं 105 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
विवेचना के दौरान पुलिस ने रविवार देर रात आरोपी रीना पत्नी संजू उर्फ बबलू सैनी निवासी भोला सिंह की मिलक के पास, एडीए क्वार्टर, काशी नगर, थाना मझोला, जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
