वाराणसी– सारनाथ थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, अन्य मोबाइल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा नकदी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने राह चलते एक व्यक्ति को रोककर उसके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के मोबाइल का इस्तेमाल कर उसके खाते से करीब 91 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सारनाथ पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और 2,510 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
सारनाथ पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
