
दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़
मोहम्मद सलमान
मो०न०-97937 41002
अंबेडकर नगर– जनपद में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान एकता महासंघ के पदाधिकारियों एवं किसानों ने एकजुट होकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने डीजल की कमी, पेट्रोल पंपों पर किसानों को प्राथमिकता न मिलने तथा खेती-किसानी से जुड़ी अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि वर्तमान समय में खेती कार्य तेजी पर है और किसानों को कृषि कार्यों के लिए डीजल की अत्यधिक आवश्यकता पड़ रही है। बावजूद इसके कई पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त डीजल उपलब्ध नहीं है, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
किसान एकता महासंघ ने मांग की कि कृषि कार्य को प्रभावित होने से बचाने के लिए किसानों को प्राथमिकता के आधार पर डीजल उपलब्ध कराया जाए, ताकि समय से खेती का कार्य पूरा हो सके।
इस मौके पर किसान नेताओं ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं का समय रहते समाधान होना बेहद जरूरी है। संगठन ने प्रशासन से किसानों की समस्याओं पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान किसान एकता महासंघ के कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में किसानों के हितों की रक्षा एवं समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।
दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़ — सच के साथ
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
