बस्ती- कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ेवन ओवरब्रिज पर बीती रात उस समय हड़कंप मच गया, जब खराब होकर खड़े इंडेन ऑयल टैंकर में पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही कोतवाली बस्ती व हरैया की फायर सर्विस टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने बैटरी ऑपरेटेड हैंड कटर की मदद से पिकअप का फ्रेम काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
घायल चालक की पहचान विपिन यादव निवासी बाराबंकी के रूप में हुई है, जो टमाटर लादकर गोरखपुर जा रहा था। स्थानीय पुलिस ने घायल को तत्काल एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम की तत्परता व सूझबूझ से चालक की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।
पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ेवन ओवरब्रिज का बताया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
