October 14, 2026
FB_IMG_1780703571005

हर्रैया – थाना हर्रैया क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 स्थित हनुमानगढ़ी में शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे घर के सामने खेल रहे एक सात वर्षीय बालक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र दरियापुर में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ी निवासी हिमांशु (7) पुत्र गुड्डू अपने घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान नारायणपुर मिश्र निवासी विष्णु की बाइक अनियंत्रित होकर बालक से जा टकराई। टक्कर लगते ही हिमांशु सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की मदद से घायल बालक को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र दरियापुर पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
सूचना मिलते ही हर्रैया पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक चालक विष्णु को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश का माहौल है।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  बस्ती: परसरामपुर थाना में आयोजित हुआ समाधान दिवस, 33 मामलों की हुई सुनवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *