लखनऊ/अयोध्या। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की प्रयागराज इकाई ने शनिवार, 07 जून 2026 को जनपद अयोध्या में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी, शार्प शूटर एवं कॉन्ट्रैक्ट किलर भानू प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर दिया। घायल अपराधी को तत्काल मेडिकल कॉलेज अयोध्या में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक भानू प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह थाना बेलघाट, जनपद गोरखपुर का निवासी था। पुलिस अभिलेखों के अनुसार उसके विरुद्ध हत्या, लूट, डकैती सहित कई गंभीर आपराधिक मामलों में कुल 41 मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय से कानून प्रवर्तन एजेंसियों की निगरानी में था तथा उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
एसटीएफ द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान अपराधी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई मुठभेड़ में वह घायल हो गया। घटनास्थल से एक कार्बाइन, एक पिस्टल तथा भारी मात्रा में जीवित कारतूस और खोखे बरामद किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) श्री अमिताभ यश ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एसटीएफ द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठित अपराध और वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
पुलिस द्वारा बरामद हथियारों और अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
