October 14, 2026
IMG-20260610-WA0105

वाराणसी– केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार 10 जून को वाराणसी में विविध सेवा, स्वच्छता, धार्मिक एवं जनजागरण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों के तहत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंकज चौधरी लहुराबीर स्थित काशी अनाथालय पहुंचकर वहां रह रहे बच्चों के बीच फल, दवाइयां, वस्त्र, साबुन एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण करेंगे। इस दौरान वे बच्चों से संवाद कर उनका हालचाल भी जानेंगे। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 6 बजे विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों, प्रमुख मंदिरों, घाटों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान और पौधरोपण के साथ होगी। इसके बाद सुबह 8 बजे मंदिरों में दर्शन-पूजन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सुबह 10 बजे से अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, वृद्धाश्रमों, अनाथालयों तथा अन्य सेवा संस्थानों में जरूरतमंद लोगों को फल, दवा, वस्त्र, साबुन एवं अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की जाएगी। शाम 6 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी काशी विश्वनाथ धाम में आयोजित भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे महाआरती में सहभागिता करने के साथ बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन भी करेंगे। भाजपा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सेवा, स्वच्छता और जनकल्याण के माध्यम से मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  SIR ड्यूटी से प्रभावित हो रही विद्यार्थियों की पढ़ाई, संगठन ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *