October 14, 2026
IMG-20260610-WA0121

वाराणसी– अखिल भारतीय सनातन न्यास, जैतपुरा द्वारा आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय रामकथा के विश्राम दिवस पर पातालपुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालक देवाचार्य महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि लंकाधिपति रावण के पास सभी प्रकार के संसाधन थे, लेकिन परिवार में एकता और आपसी समन्वय के अभाव तथा धर्म से विमुख होने के कारण उसका पतन हुआ। उन्होंने कहा कि परिवार की एकजुटता और धर्म के प्रति आस्था ही समाज को सुदृढ़ बनाती है। राम राज्याभिषेक प्रसंग के दौरान भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता जानकी तथा अंजनीनंदन हनुमान की भव्य झांकी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भजन-कीर्तन पर भावपूर्ण नृत्य कर उत्साह व्यक्त किया। रामकथा के समापन अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों, पत्रकारों एवं व्यवसायियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। न्यास के अध्यक्ष डॉ. अजय जायसवाल ने बताया कि 10 जून को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में व्यासपीठ की आरती किशोर सेठ, रविशंकर सिंह, विष्णु गुप्ता, जयशंकर गुप्ता, प्रमोद यादव ‘मुन्ना’, डॉ. अजय जायसवाल, रवि प्रकाश, वतन कुशवाहा, विनीत कुमार, ज्योति प्रजापति, डॉ. पुष्पा जायसवाल, डॉ. अलका जायसवाल, ममता गुप्ता एवं रुबी गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालुओं ने की। कार्यक्रम का संचालन न्यास के प्रधान सचिव राजेश सेठ ने किया।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  देवरिया की पूर्व बीएसए शालिनी श्रीवास्तव गिरफ्तार, शिक्षक आत्महत्या प्रकरण में थीं फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *