जौनपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी समेत विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। एसएसपी ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को शिकायतों के शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस विभाग की प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता को न्याय दिलाने और उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा प्रतिदिन आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई के माध्यम से आम नागरिकों की शिकायतों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। इससे लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास भी लगातार मजबूत हो रहा है।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
