परशुरामपुर (बस्ती)। परशुरामपुर ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में वित्तीय वर्ष के लिए 2.80 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से मंजूर किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख शांति देवी ने की। बजट में ग्रामीण विकास एवं जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को शामिल किया गया
बैठक में निशुल्क बोरिंग, सामुदायिक एवं व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों के विकास, खड़ंजा निर्माण तथा अन्य ग्रामीण विकास कार्यों के लिए धनराशि आवंटित करने पर सहमति बनी। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर भी चर्चा की और विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराने पर जोर दिया। इस दौरान जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग से जल्द सड़क मरम्मत कराने की मांग की। पेयजल व्यवस्था, लो-वोल्टेज की समस्या और ग्रामीण सुविधाओं में सुधार को लेकर भी चर्चा हुई।
ब्लॉक प्रमुख शांति देवी ने कहा कि स्वीकृत बजट से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे
Author Profile

Latest entries
दुनियाAugust 11, 2026ब्रेकिंग न्यूज़ – कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप
समाचारAugust 9, 2026बस्ती से अयोध्या जलाभिषेक के लिए निकले कांवरिया भक्त, 11 अगस्त को प्रमुख शिवालयों में होगा जलाभिषेक
समाचारJune 23, 2026बस्ती: SDM हरैया ने 20 मिनट में सुलझाया वर्षों पुराना रास्ता विवाद, ग्रामीणों में खुशी की लहर
दुनियाJune 20, 2026भारत में ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक आज से, अजित डोभाल करेंगे अध्यक्षता
