Oplus_131072
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ईको गार्डेन में शुक्रवार को पेपर लीक और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने नीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर केंद्र सरकार और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। युवाओं का कहना था कि लगातार सामने आ रही परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों से लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। ईको गार्डेन और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ आरएएफ की टीमों को भी तैनात किया गया था, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। इस दौरान सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि संगठन देशभर में शांतिपूर्ण तरीके से युवाओं की आवाज बुलंद कर रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले दिल्ली के जंतर मंतर और पुणे में भी प्रदर्शन किए जा चुके हैं। लखनऊ के बाद संगठन का अगला कार्यक्रम अमृतसर और बेंगलुरु में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि आगामी 20 जून को जंतर मंतर पर एक बड़े राष्ट्रीय स्तर के प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है, जिसमें देशभर से युवाओं के शामिल होने की संभावना है।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
