मथुरा- श्री दाऊजी कोल्ड स्टोरेज पर अधिक मास के अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास आचार्य कपिलदेवाचार्य ने अपने श्रीमुख से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन करते हुए गोवर्धन पूजा एवं देवराज इन्द्र के मान-मर्दन की दिव्य कथा का विस्तारपूर्वक श्रवण कराया।
कथा के दौरान गोवर्धनधारी भगवान गिरिराज महाराज के समक्ष आकर्षक छप्पन भोग सजाया गया, जिसके दर्शन कर श्रद्धालु भक्त भाव-विभोर हो उठे। कथा व्यास ने कहा कि जहां सत्य और भक्ति का समन्वय होता है, वहां भगवान का आगमन अवश्य होता है। उन्होंने गोवर्धन पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में प्रस्तुत भजनों—“मैं तो गोवर्धन कूं जाऊं, मेरे वीर नाय मानै मेरो मनुवा” तथा “श्री गोवर्धन महाराज, तिहारे माथे मुकुट विराज रयौ”—पर श्रद्धालु झूम उठे और भक्ति भाव से नृत्य करने लगे। वातावरण कृष्णमय हो गया।
कथा के समापन पर आरती सम्पन्न हुई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को छप्पन भोग का दिव्य प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर बलभद्र पीठाधीश्वर आचार्य विष्णु महाराज ने भी अपने प्रेरणादायी प्रवचन दिए।
कार्यक्रम में परीक्षित यतेंद्र पांडेय, रंजना शर्मा, श्री राधा कृष्ण सेवा मंडल के अध्यक्ष राकेश गोयल, अनीता गोयल, तुषार गोयल, नारायण गोयल, चेयरमैन डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल, सुजीत वर्मा, मनीष बंसल, विष्णु बौहरे, ललित शाह, दिवाकर स्वरूप शर्मा, प्रेमवीर सिंह चौधरी, रंधीर सिंह, ओमप्रकाश, मदन पांडेय वैद्य, हरिओम अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
दुनियाAugust 11, 2026ब्रेकिंग न्यूज़ – कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप
समाचारAugust 9, 2026बस्ती से अयोध्या जलाभिषेक के लिए निकले कांवरिया भक्त, 11 अगस्त को प्रमुख शिवालयों में होगा जलाभिषेक
समाचारJune 23, 2026बस्ती: SDM हरैया ने 20 मिनट में सुलझाया वर्षों पुराना रास्ता विवाद, ग्रामीणों में खुशी की लहर
दुनियाJune 20, 2026भारत में ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक आज से, अजित डोभाल करेंगे अध्यक्षता
