ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। जनपद में सिख समुदाय की आस्था, गौरव और धार्मिक पहचान का प्रतीक बनकर उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा खंडा साहिब शनिवार को गुरु गोविंद सिंह स्मृति चौक पर विधिवत स्थापित किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार पंजाब से विशेष रूप से तैयार कर लाया गया विशाल खंडा साहिब शनिवार सुबह लगभग 9:30 बजे बस्ती की सीमा में पहुंचा। वहां श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ उसका भव्य स्वागत किया। इसके बाद शोभायात्रा के रूप में खंडा साहिब को गुरु गोविंद सिंह स्मृति चौक तक लाया गया, जहां धार्मिक रीति-रिवाजों, अरदास और पूजा-अर्चना के बाद उसकी स्थापना संपन्न हुई। आयोजकों के अनुसार स्थापित खंडा साहिब की ऊंचाई 15 फीट तथा चौड़ाई 9 फीट है। उनका दावा है कि यह उत्तर प्रदेश में स्थापित अपने प्रकार का सबसे बड़ा खंडा साहिब है। स्थापना समारोह के दौरान संगत ने गुरु परंपरा को नमन करते हुए सेवा, मानवता, एकता और भाईचारे के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। अरदास के उपरांत श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं सद्भावना की कामना की। सिख समाज के लोगों ने इसे बस्ती के धार्मिक एवं सांस्कृतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। आयोजन को सफल बनाने में मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती एवं अधिशासी अभियंता हरिओम गुप्ता की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम में हरिभजन सिंह, जोगेंद्र सिंह, ज्ञानी प्रदीप सिंह, कुलदीप सिंह, ओम प्रकाश अरोरा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। Author Profile मोहम्मद सलमान See also लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की कानून-व्यवस्था, आगामी पर्व-त्योहारों, नीट परीक्षा तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की।Latest entries समाचारAugust 6, 2026महाराष्ट्र जलगांव जामोद में किसान एकता महासंघ की बैठक सम्पन्न समाचारAugust 3, 2026महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले की जलगांव जामोद तहसील अंतर्गत वादी खुर्द गांव के ग्रामवासियों ने आज पंचायत समिति के गट विकास अधिकारी (BDO) को निवेदन पत्र सौंपकर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की समाचारJuly 27, 2026बुलढाणा: शिक्षकों की कमी का मुद्दा जिलाधिकारी और शिक्षा अधिकारी के समक्ष उठा, एक माह में समाधान का आश्वासन समाचारJuly 17, 2026महाराष्ट्र आसलगांव में विशेष कीटविज्ञान सर्वेक्षण, मलेरिया जनजागरूकता अभियान के तहत लोगों को किया जागरूक Post Views: 21 Post navigation बस्ती- परसरामपुर थाने में आयोजित हुआ समाधान दिवस, 45 शिकायतें प्राप्त सुनगांव उपकेंद्र पर स्वास्थ्य एवं टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित