हरैया- आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर हरैया विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र मोहन निषाद ने जनसंपर्क अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर लोगों के बीच कैलेंडर वितरित किया तथा उनकी समस्याओं को सुना। जनसंपर्क अभियान के दौरान सुरेंद्र मोहन निषाद ने थूहा, खोभा, पैकोलिया सहित कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, शौचालय एवं अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। ग्रामीणों ने क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की समस्या, जर्जर सड़कों, शौचालयों की कमी, शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। सुरेंद्र मोहन निषाद ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और स्वच्छता जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान देकर क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी अपेक्षाओं एवं सुझावों को भी गंभीरता से सुना तथा क्षेत्र की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान कराने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर अनिल निषाद, विनोद निषाद, रितिक कुमार, मनोज निषाद, राममूर्ति निषाद ,राजेश निषाद सहित अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
