October 14, 2026
20260528_064904

📰 बस्ती में बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, सोनहा क्षेत्र में फ्लैग मार्च
बस्ती। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में SDM_भानपुर एवं थाना सोनहा पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त किया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने बाजार, कस्बों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर आम जनमानस से संवाद स्थापित किया। अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान पुलिस टीम ने लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील भी की।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  बस्ती पुलिस का मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *