October 14, 2026
Screenshot_2026-05-29-05-56-07-83_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

नोएडा- केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में iDEX विजेता स्टार्ट-अप Raphe mPhibr की अत्याधुनिक परीक्षण एवं निर्माण सुविधा का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारतीय सेना के शौर्य के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत और देश के युवाओं की नवाचार क्षमता का भी प्रतीक है।
रक्षा मंत्री ने बताया कि Raphe mPhibr और DRDO द्वारा संयुक्त रूप से विकसित तीन स्वदेशी उत्पादों का सफलतापूर्वक उपयोग ऑपरेशन सिंदूर में किया गया। उन्होंने कहा कि भारत अब रक्षा तकनीक और ड्रोन निर्माण के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा आधुनिक युद्ध में ड्रोन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो चुकी है।
इस नई सुविधा में अत्याधुनिक इंजन टेस्ट बेड, मेटल एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, 2800 डिग्री सेल्सियस तक तापमान वाले फर्नेस, एडवांस कंपोजिट पॉलिमर सेंटर और आधुनिक ड्रोन तकनीक विकसित की जाएगी। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  बस्ती- कप्तानगंज बाजार चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा, बुजुर्ग की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *