October 14, 2026
FB_IMG_1780731961902

ब्रेकिंग न्यूज़ | बस्ती
संवाददाता : बलराम निषाद
कप्तानगंज– बस्ती जनपद के कप्तानगंज बाजार चौराहे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी है तथा बस और चालक के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
कप्तानगंज बाजार के व्यस्त चौराहे पर हुए इस हादसे से क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।
दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़
सच्ची खबर, सबसे पहले

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  अंबेडकर नगर- किसानों की समस्याओं को लेकर किसान एकता महासंघ ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *