
बस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जीआरपी के मुख्य आरक्षी से मारपीट करने वाला आरोपी अवैध रिवाल्वर संग गिरफ्तार
बस्ती, 28 मई 2026।
जनपद बस्ती की थाना कोतवाली पुलिस ने जीआरपी थाना गोरखपुर में नियुक्त मुख्य आरक्षी से मारपीट करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध रिवाल्वर, दो जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और एक डंडा बरामद किया है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोतीचंद राजभर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 229/2026 में वांछित अभियुक्त अनुज दूबे उर्फ गुल्ली पुत्र चन्द्रिका प्रसाद दूबे निवासी उमरिया थाना दुबौलिया, जनपद बस्ती को 27 मई 2026 को मूड़घाट पुल के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से एक अवैध रिवाल्वर और दो जिंदा कारतूस बरामद होने के बाद मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
आरोपी पर दर्ज हैं कई गंभीर मुकदमे
गिरफ्तार अभियुक्त अनुज दूबे उर्फ गुल्ली पर बस्ती जनपद के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, एससी/एसटी एक्ट समेत करीब 22 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर के साथ उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अजय सिंह, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल संदीप सिंह, कांस्टेबल राम सिंह, सौरभ सिंह, अनुराग वर्मा तथा आरक्षी पवन कुमार यादव शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
