October 15, 2026
IMG-20260530-WA0259

बस्ती। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कलवारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह के निर्देशन में संचालित अभियान के तहत की गई।
थाना कलवारी पुलिस ने विभिन्न मामलों में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर वांछित चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सभी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून का उल्लंघन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  बस्ती में ग्राम पंचायत अधिकारियों के तबादले, 11 अधिकारियों को मिली नई तैनाती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *