Oplus_131072

परशुरामपुर- परशुरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा अमोली के परसा कटरा रोड पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने हादसे के लिए वन विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।
जानकारी के अनुसार, रवि प्रजापति पुत्र कानिक प्रजापति निवासी ग्राम घूरनपुर, पोस्ट रघवापुर, जनपद बस्ती सुबह करीब 9 बजे धान के बीज की खरीदारी करने गोपीनाथपुर बाजार जा रहा था। रास्ते में सड़क पर वन विभाग का पेड़ गिरा हुआ था। बताया जा रहा है कि युवक की बाइक अचानक पेड़ में फंस गई, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
मृतक के पिता कानिक प्रजापति का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि रवि उनके परिवार का होनहार बेटा था और उसकी असमय मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि यदि वन विभाग समय रहते सड़क पर गिरे पेड़ को हटवा देता, तो यह हादसा टाला जा सकता था।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं क्षेत्रीय जनता का कहना है कि आखिर इस तरह की लापरवाही कब तक लोगों की जान लेती रहेगी।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
