
दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज
सोनभद्र- म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सागोबांध में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ग्राम बैना, थाना बभनी निवासी नरेशराम (42) पुत्र रामलक्ष किसी कार्य से बाइक द्वारा दुद्धी की ओर जा रहे थे। पूर्वाह्न करीब 11 बजे सागोबांध गांव के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एक सवारी बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। जांच के दौरान घायल के जबड़े में गंभीर चोट पाए जाने पर उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़ — सच के साथ
Author Profile
Latest entries
समाचारOctober 12, 2026जलगांव जामोद: सतपुड़ा कॉन्वेंट पर छात्रों के शोषण और मनमानी फीस वसूली का गंभीर आरोप; मानवाधिकार संगठन ने खोला मोर्चा
समाचारSeptember 25, 2026बारिश की कमी को लेकर किसानों की चिंता, किसान एकता महासंघ ने प्रशासन से राहत की मांग
समाचारSeptember 9, 2026🌾 35 दिनों से बारिश गायब, बुलढाणा के किसानों पर सूखे का संकट
समाचारAugust 28, 2026महाराष्ट्र राज्य की बुलढाणा जिला में जलगांव जामोद तहसील में तहसील से 25 किलोमीटर दूर भीगरा गांव से 4 किलोमीटर दूर 40 टपरी गांव में, आदिवासी समाज की बस्ती है
