
कप्तानगंज- थाना क्षेत्र के बस्ती-लखनऊ मार्ग पर शनिवार सुबह ग्राम ककुआ रावत के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार विजय अग्रहरी निवासी तेलियाडीह के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि स्कूटी सवार मेहताब के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। वहीं मोहम्मद शहनवाज और मोहम्मद सुहैल को मामूली चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज चौकी प्रभारी अनिल तिवारी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कप्तानगंज भेजवाया।
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने विजय अग्रहरी और मेहताब की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया।
पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, जिसे पुलिस ने जल्द ही सामान्य कर दिया।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
