October 15, 2026
FB_IMG_1780157059211

बस्ती, 30 मई 2026। मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था, राजस्व वसूली एवं कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मण्डलायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली में तेजी लाने तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मण्डलायुक्त ने प्रवर्तन से जुड़े अधिकारियों को डग्गामार वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निजी वाहनों का व्यावसायिक उपयोग करने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों पर अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों तथा ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में भी सख्त कार्रवाई करने को कहा।

पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी ने निर्देशित किया कि सभी वाहनों की नम्बर प्लेट स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए। जिन वाहनों की नम्बर प्लेट अस्पष्ट या नियमों के अनुरूप नहीं है, उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाए। उन्होंने ओवरलोडिंग और ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया।

मण्डलायुक्त ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को समय-समय पर खाद्य पदार्थों और दवाओं की सैम्पलिंग कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। न्यायालय से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने धारा 44, 80 एवं 116 के मामलों को नियमानुसार शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश दिया।

बैठक का संचालन अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना, जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर शिवशरणप्पा जी.एन., जिलाधिकारी संतकबीरनगर आलोक कुमार, तीनों जनपदों के पुलिस अधीक्षक, आरटीओ फरूउद्दीन, डीएफओ डॉ. शिरिन, खान अधिकारी प्रशांत यादव, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुरेश कुमार मौर्य, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर प्रभाकर सरोज, उप निदेशक प्रशासन मंडी परिषद ज्योति यादव, प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

See also  अयोध्या- अयोध्या जनपद की थाना राम जन्मभूमि पुलिस को बड़ी कामयाबी

बैठक में राजस्व वसूली, कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए।

Author Profile

बलराम
बलराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *