October 14, 2026
IMG-20260526-WA0243

🚨 अयोध्या पुलिस को बड़ी सफलता 🚨
अयोध्या। जनपद की थाना राम जन्मभूमि पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की चार मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोबाइल लोकेशन की सूचना पर थाना राम जन्मभूमि पुलिस ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के निकट छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चोरी की 4 मोटरसाइकिल बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरुण थाना क्षेत्र के टिकरी निवासी अमित सिंह पुत्र विजयपाल सिंह तथा दर्शन नगर निवासी शुभम चौधरी पुत्र राम नारायण चौधरी के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया, जहां से जेल रवाना कर दिया गया।
अयोध्या पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोर गिरोहों में हड़कंप मचा हुआ है।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  बस्ती- किराने की दुकान संचालक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *