October 14, 2026
FB_IMG_1780291363880

बस्ती। जनपद बस्ती के थाना लालगंज पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए रास्ता भटककर घर से दूर पहुंच गईं दो नाबालिग बच्चियों को सकुशल उनके परिजनों तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो नाबालिग बच्चियां रास्ता भटक जाने के कारण अपने घर से काफी दूर पहुंच गई थीं। सूचना मिलने पर थाना लालगंज पुलिस ने तत्काल बच्चियों को अपने संरक्षण में लेकर उनके परिजनों की जानकारी जुटाई। आवश्यक सत्यापन एवं नियमानुसार कार्रवाई पूरी करने के बाद बच्चियों को उनके रिश्तेदारों, मौसा-मौसी के सुपुर्द कर दिया गया।
अपनी बच्चियों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और थाना लालगंज पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस मानवीय कार्य की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़
ब्यूरो रिपोर्ट – बस्ती

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  बस्ती: परसरामपुर थाना में आयोजित हुआ समाधान दिवस, 33 मामलों की हुई सुनवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *